Breaking News

  • विदेशी पक्षियों की पसंद बनी पौंग झील : पिछले साल के मुकाबले रिकॉर्ड बढ़ोतरी-डिटेल में जानें
  • शिमला में बूंदाबांदी : लाहौल स्पीति सहित ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी, आगे कैसा रहेगा मौसम- जानें
  • पूर्व मंत्री किशन कपूर का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, आदेश जारी
  • जवाली : 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान शुरू, किसानों को सौंपे दस्तावेज
  • हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों में मिलेंगे SHG के बनाए साबुन
  • Union Budget 2025 : केंद्रीय बजट में क्या-क्या शामिल- एक क्लिक में जानें
  • Union Budget 2025 : अब 12 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं
  • Union Budget 2025 : मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित ये होगा सस्ता
  • हिमाचल के पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर नहीं रहे, PGI में ली अंतिम सांस
  • Union Budget 2025 : इनकम टैक्स पर बड़ा ऐलान- जाननें को पढ़ें खबर

पूर्व मंत्री किशन कपूर का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, आदेश जारी

ewn24 news choice of himachal 01 Feb,2025 9:28 pm


    पीजीआई चंडीगढ़ में ली है अंतिम सांस 


    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री किशन कपूर का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने इसको लेकर डीसी कांगड़ा को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।


    विदेश में लाइट मोटर व्हीकल व हैवी बस ड्राइवर को नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू 


    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर नहीं रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर का निधन हो गया है। किशन कपूर ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। 


    दुबई, जापान, स्लोवाकिया में नौकरी का सुनहरा मौका : यहां पढ़ें डिटेल


    किशन कपूर धर्मशाला के खनियारा गांव के रहने वाले थे। वह तीन बार राज्य सरकार में मंत्री रहे और एक बार लोकसभा सांसद रहे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते रहे। वह 73 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव धर्मशाला में होगा। 


    Union Budget 2025 : केंद्रीय बजट में क्या-क्या शामिल- एक क्लिक में जानें 

    1c4df084-38f2-4193-9bdf-be3ba1352b44.jpg 75.42 KB

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ राजीव बिन्दल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टण्डन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वश्री महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, डाॅ0 राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, मण्डी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चैधरी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


    किशन कपूर 1970 में जनसंघ के सदस्य बने और 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद 1982 में धर्मशाला मण्डल के अध्यक्ष बने, 1990 में वह पहली बार विधायक बने और 1993 में दूसरी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

    वह विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रहे तथा 1995-97 तक वे जिला कांगड़ा के अध्यक्ष भी रहे। किशन कपूर का परिवहन एवं कानून मंत्री तथा खाद्य आपूर्ति एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास कार्यो में अहम योगदान रहा है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावो में किशन कपूर जी ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज की थी।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather