धर्मशाला। विद्युत उप-मंडल धर्मशाला संख्या-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है।
विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव और मरम्मत कार्य के चलते 10 जून को क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उप-मंडल धर्मशाला संख्या-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरी ने दी है।
सहायक अभियंता ने बताया कि 11 केवी (KV) मन्दल फीडर के तहत आने वाले निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी:
कोहला और मटौर
बडवाल और मन्दल
मसरेड, घयाना और हरनेड
मट, त्रेम्बलू और ढगवार
पासू, अप्पर मनेड और अप्पर बगली
सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि 10 जून को मौसम खराब रहता है या भारी बारिश होती है, तो यह रख-रखाव का कार्य अगले दिन (11 जून) को इसी निर्धारित समय पर किया जाएगा।
अपील: विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और सुझाव दिया है कि बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम इस समयावधि से पहले या बाद में निपटा लें।