Breaking News

  • HPBose ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड किए जारी
  • नॉप्स स्कूल घुमारवीं में निकिता मिस और समीर चौहान मिस्टर पर्सनेलिटी चुने
  • नूरपुर क्षेत्र में 15 दिन में बंद न हुए चालान तो एक हजार ट्रैक्टरों के साथ होगा चक्का जाम
  • नूरपुर में ABVP का हल्ला बोल, कानून व्यवस्था व नशे के मुद्दे पर घेरी सुक्खू सरकार
  • फतेहपुर स्कूल के छात्र लक्ष्मण ने कबाड़ से बनाया ट्रैक्टर, स्टार्ट करते ही सब हैरान
  • नूरपुर की खैरियां पंचायत के अंकुश ठाकुर गुजरात में कबड्डी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
  • भटोली फकोरियां स्कूल में प्रदर्शनी, छात्रों ने बनाए बेहतरीन मॉडल
  • डमटाल में घर से करता था चिट्टे का कारोबार, सूचना मिलने पर पुलिस ने दबोचा
  • नूरपुर में बाइक चोरी का मामला सुलझा, गंगथ में घेराबंदी कर दबोचा आरोपी
  • कांगड़ा में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किए युवाओं के लिए नौकरी, भरे जाएंगे 260 पद

सुक्खू बोले-केंद्र सरकार का मनरेगा समाप्त करने का फैसला जनविरोधी, हिमाचल को होगा नुकसान

ewn24 news choice of himachal 29 Dec,2025 8:56 pm


    जिला तथा ब्लॉक स्तर पर होंगे धरने


    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रिज शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा को समाप्त करने के विरोध में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ धरना दिया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा को समाप्त कर ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों के साथ कुठाराघात किया है।


    IGMC प्रकरण की दोबारा होगी जांच, सीएम सुक्खू ने नई समिति गठित करने के दिए निर्देश


     उन्होंने कहा कि मनरेगा को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा आरम्भ किया गया था, जोकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की सोच थी। 


    जवाली विधानसभा क्षेत्र की ये सड़क खस्ताहाल, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

    उन्होंने कहा कि मनरेगा में पहले ग्राम पंचायत के प्रधान और ग्राम सभा की मांग पर लोगों के लिए विकास योजनाएं बनती थीं तथा लागू की जाती थीं। जबकि अब प्रधान योजनाएं नहीं बनाएंगे। अब इस योजना के लिए केन्द्र सरकार द्वारा धनराशि का आवंटन होगा तथा उनके द्वारा ही क्षेत्र विशेष में विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में जिला तथा ब्लॉक स्तर पर धरना देगी, ताकि लोगों को केन्द्र सरकार के इस जन विरोधी निर्णय के बारे में जागरूक किया जा सके।


    सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए और भी दुःख का विषय है कि मनरेगा में पहले प्रदेश के लिए 100 प्रतिशत दिहाड़ी केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया जाता था तथा अतिरिक्त 80 रुपए प्रदेश सरकार द्वारा अपनी तरफ से मजदूरों को दिहाड़ी के दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि अब नए प्रावधानों के अनुसार प्रदेश के लिए 90 प्रतिशत दिहाड़ी केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाएगा तथा 10 प्रतिशत दिहाड़ी प्रदेश सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि इस योजना को पंचायतों की मांग के आधार पर किया जाए तथा उनकी विकासात्मक जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।  


    डमटाल में चरस के साथ तीन गिरफ्तार, दो पठानकोट तो एक कांगड़ा जिला निवासी


    मुख्यमंत्री ने कहा कि नई योजना में जिला परिषदों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए जा रहे पैसों को भी समाप्त कर दिया है।एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सेब पर आयात शुल्क घटाने का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के बागवानों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वे इस मसले को केन्द्र सरकार से उठाएंगे, ताकि प्रदेश के बागवानों के हितों की रक्षा की जा सके।

    इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादवेन्द्र गोमा, सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी चेतन चौहान, विधायक चन्द्रशेखर, अनुराधा राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, पार्षद, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।


    कांगड़ा : होटल के कमरे में छापा, चिट्टे के साथ पकड़ा पालमपुर का युवक




    इंदौरा : पिकअप में ले जा रहा था अवैध खैर की लकड़ी, चालक गिरफ्तार 




    कांगड़ा : होटल के कमरे में छापा, चिट्टे के साथ पकड़ा पालमपुर का युवक





    ज्वालाजी : HPVHA में ORW पदों के लिए भर्ती, 6 जनवरी को इंटरव्यू




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    रैहन : घर से सोने के गहने उड़ाने वाला चोर भदरोया से गिरफ्तार  




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather