चंबा। जिला चंबा में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि ये हादसा वीरवार देर रात हुआ लेकिन रात भर किसी को पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह लोगों ने ट्रक दुर्घटनाग्रस्त देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है।
ट्रक चनेड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत की जानकारी मिली। टीम मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।