Breaking News

  • राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के लिए बनाया लोगो, जाहन्वी को मिलेंगे 11 हजार रुपए इनाम
  • जयराम ठाकुर बोले-विजिलेंस और एसीबी को RTI से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते हैं मुख्यमंत्री
  • Job Alert : केमिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट, ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • हिमाचल मौसम अपडेट : तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, बारिश की क्या संभावना-जानें
  • उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश की देव भूमि और वीर भूमि के रूप में प्रशंसा की
  • घुमारवीं बाजार में अब तक बंद पड़ा हैंडपंप, लोगों की चिंता बढ़ी- चालू करने को उठी आवाज
  • हिमाचल हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर भर्ती, इच्छुक जल्द करें आवेदन
  • सामूहिक नकल की शिकायतों के बाद जवाली स्कूल का परीक्षा केंद्र रद्द, मतलाहर किया शिफ्ट
  • सिरमौर : सूखी घास से भड़की चिंगारी-गौशाला राख, 6 मवेशी जिंदा जले
  • कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला व पालमपुर में पैराग्लाइडिंग, एरो स्पोर्ट्स व ड्रोन उड़ाने पर रोक

कांगड़ा में शुरू हुई जियो 5जी सर्विस, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

ewn24news choice of himachal 15 Mar,2023 1:00 am

    डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने किया शुभारंभ

    धर्मशाला। कांगड़ा जिले में 5जी सेवाओं की उपलब्धता से प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ आमजन को भी सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कामों में आसानी होगी। इन सेवाओं से छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों सहित प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल कनेक्टिविटी का लाभ पहुंचेगा। कांगड़ा में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल की उपस्थिति में हुए रिलायंस जीओ 5जी सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर डीसी ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप से जुड़े युवा भी अपने भविष्य के उपक्रमों में प्रौद्योगिकी का लाभ उठा पाएंगे।

    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के साथ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की योजना बनाई है और 5जी सेवाएं इन स्कूलों के लिए वरदान साबित होंगी। उन्होंने कहा कि जिले में आईटी पार्क के निर्माण पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष फोकस है।

    सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र, पहले दिन क्या-क्या हुआ-जानें

    उन्होंने कहा कि यह 5जी सेवाएं उन सभी आईटी पेशेवरों के लिए एक वरदान साबित होंगी जो जिला कांगड़ा के शांत वातावरण और सुंदर वादियों में रहते हुए ऑनलाइन काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन, कृषि, शिक्षा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाओं के साथ मूलभूत परिवर्तन भी आएगा।
    Breaking: कांगड़ा की चार उप तहसीलों में शुरू हुई रजिस्ट्री सुविधा 

    उन्होंने कहा कि हम सभी ने महामारी के दौरान डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों को देखा है। दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं ने सरकार को नागरिकों के साथ जुड़ने और कठिन समय के दौरान सभी प्रकार की सहायता और समर्थन देने में मदद की। उन्होंने कहा कि 5जी सेवाओं के विस्तार से जिले में डिजिटल ढांचा और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े कई उच्च शिक्षा संस्थान हैं और 5जी सेवाओं का हाई-स्पीड डेटा इसमें सहायता करेगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather