रेखा चंदेल/झंडूता। नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं की चार छात्राओं ने सैनिक स्कूल की परीक्षा पास की है।
इसमें पांचवीं कक्षा की मान्या, अक्षिता, नंदिनी और अर्पिता शामिल हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।