केवल सिंह पठानिया को सरकारी मुख्य सचेतक किया नियुक्त, अधिसूचना जारी
ewn24news choice of himachal 14 Mar,2024 12:02 am
हिमाचल विधानसभा में हुई नियुक्ति
शिमला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इस बारे हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस विधायक दल के नेता ने 13 मार्च 2024 के पत्र से सूचित किया है कि उन्होंने केवल सिंह पठानिया सदस्य को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने केवल सिंह पठानिया को सरकारी मुख्य सचेतक के पद पर मान्यता प्रदान की है।