Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल: 8वीं और आईटीआई पास के लिए नौकरी का मौका

ewn24news choice of himachal 14 Mar,2023 8:09 pm

    भरे जाएंगे 32 पद, ऊना में होंगे साक्षात्कार

    ऊना। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ग्राइंडर मैन, क्वालिटी कंट्रोलर, प्रोडक्शन सुपरवाइजर, वीएमसी मशीन ऑपरेटर, अकाउंटेंट, वायर कट मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, सिलिंड्रिकल मशीन ऑपरेटर, सीएनसी मशीन ऑपरेटर व टर्नर/लट्ठ मशीन ऑपरेटर के 32 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 15 मार्च को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

    बजट सत्र 2023 : विधायक निधि रोकने पर भड़का विपक्ष, सदन से किया वॉकआउट

    मैसर्ज मैजिक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, वीएमसी मशीन ऑपरेटर के 3 पद क्वालिटी कंट्रोलर, प्रोडक्शन सुपरवाइजर और अकाउंटेंट का एक-एक पद भरा जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।
    बजट सत्र: हिमाचल में नहीं कोई राज्य मार्ग, कर दिए हैं डिनोटिफाई 

    उन्होंने बताया कि ग्राइंडर मैन के पद के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई या अनुभव, हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। क्वालिटी कंट्रोलर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा के साथ-साथ दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा सीमा 23 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रोडक्शन सुपरवाइजर पद के लिए फिटर या मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा तथा आयु सीमा 23 से 50 वर्ष रखी गई है।
    बजट सत्र 2023 : विधायक निधि रोकने पर भड़का विपक्ष, सदन से किया वॉकआउट

    वीएमसी मशीन ऑपरेटर के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई या अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अकाउंटेंट पद के लिए बीकॉम/एमबीए फाइनांस के साथ समक्ष ट्रेड में पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

     

    वहीं, मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों में हेल्पर, टर्नर/लट्ठ मशीन ऑपरेटर के तीन-तीन पद, सिलिंड्रिकल मशीन ऑपरेटर के दो पद, वायर कट मशीन ऑपरेटर व सीएनसी मशीन ऑपरेटर का एक पद शामिल है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा।

    वायर कट मशीन ऑपरेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होने के साथ-साथ अभ्यर्थी की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हेल्पर के पद हेतू 8वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष, सिलिंड्रिकल मशीन ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 23 से 50 वर्ष और टर्नर/लट्ठ मशीन ऑपरेटर व सीएनसी मशीन ऑपरेटरपद के लिए आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर संपर्क कर सकते हैं।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather