हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें
ewn24news choice of himachal 19 Nov,2023 3:54 am
अभी नहीं हैं बारिश और बर्फबारी के आसार
शिमला। हिमाचल में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आगे भी तापमान बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं। शुक्रवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
शनिवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री दर्ज किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की शनिवार की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 24 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है।