Breaking News

  • सिविल अस्पताल बरठीं की सुधारो हालत, 1937 में राजा आनंद चंद ने किया था स्थापित
  • हिमाचल के सवाते खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
  • नूरपुर एसडीएम ऑफिस के पास तालाब की हालात खराब, मछलियों ने तोड़ा दम-आ रही बदबू
  • खाबल-रोहड़ू मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम
  • औट टनल में बड़ा हादसा : HRTC बस व ट्रक में जोरदार टक्कर-6 लोग जख्मी
  • हिमाचल में पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश और बर्फबारी, आगे कैसा रहेगा मौसम-जानें
  • बिलासपुर हादसा : 16 लोगों ने गंवाई जान, मृतकों व घायलों के नाम की लिस्ट जारी
  • झंडूता हादसा : देर रात दुर्घटना स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम, प्रभावित परिवारों से मिले
  • नूरपुर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र चोरी का आरोप
  • मंगलवार को बड़ा अमंगल : बिलासपुर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त-15 लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल : दो पश्चिमी विक्षोभ हो सकते हैं सक्रिय, बारिश का अनुमान-येलो अलर्ट

ewn24news choice of himachal 19 Mar,2024 8:53 pm

    21 मार्च से खराब रह सकता है मौसम

     

    शिमला। हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है। दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। पहला 20 मार्च की रात और दूसरा 23 मार्च की रात से सक्रिय होने का अनुमान है। इसके चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार आज यानी 19 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 20 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 मार्च से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

    22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 23 और 24 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। 25 मार्च से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 21, 22 और 23 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पिछले 24 घंटे में हिमाचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार सराहन में 9.0, रामपुर में 7.6, बंजार और टिंडर में 3.0-3.0, भावानगर में 1.4 और नारकंडा में 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।

    तापमान की बात करें तो औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री और सोमवार को ऊना का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather