Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकता

ewn24news choice of himachal 12 Jan,2023 11:20 pm

    शिमला। पंचायत राज ओर ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह कार्यभार सम्भालने सचिवालय पहुंचे। सचिवालय के बाहर ही समर्थकों ने उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया जिसके बाद कमरा नंबर 321 में पूजा-अर्चना करने के बाद कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु का आभार जताया।

    हिमाचल में मौसम का धोखा : अलर्ट के बाद भी न हिमपात हो रहा न बारिश

    उन्होंने कहा कि आजादी के पहली बार कसुम्पटी को मंत्री मिला है ओर ये सौभाग्य कसुम्पटी की जनता ने उन्हें दिया है ओर कसुम्पटी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा पंचायतीराज ओर ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है और प्रदेश के बहुत बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में आता है और काफी ज्यादा फंडिंग भी केंद्र से विकास कार्यों के लिए मिलती है।
    ऊना : पत्नी और बेटे को नहीं अमरीक सिंह की शहादत की खबर, लौटने की कर रहे दुआ

    इस विभाग में काम करने के लिए बहुत है ओर वे निष्ठा से विभाग में काम करेंगे। विभागों में किस तरह से काम होगा इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है और जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यो के लिए समय सीमा तह की जाएगी और किसी भी तरह का ढुलमुल रवैया सहन नहीं किया जाएगा। सभी विभागों में टारगेट तय होंगे।

    वहीं, इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा ओर कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है लेकिन प्रदेश में विकास कार्यो को रुकने नहीं दिया जाएगा। 13 जनवरी को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई जिसमें ओपीएस बहाली की जाएगी साथ ही कांग्रेस ने जो दस गारंटियों दी है उन्हें भी पूरा किया जाएगा।
    सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather