Breaking News

  • राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के लिए बनाया लोगो, जाहन्वी को मिलेंगे 11 हजार रुपए इनाम
  • जयराम ठाकुर बोले-विजिलेंस और एसीबी को RTI से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते हैं मुख्यमंत्री
  • Job Alert : केमिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट, ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • हिमाचल मौसम अपडेट : तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, बारिश की क्या संभावना-जानें
  • उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश की देव भूमि और वीर भूमि के रूप में प्रशंसा की
  • घुमारवीं बाजार में अब तक बंद पड़ा हैंडपंप, लोगों की चिंता बढ़ी- चालू करने को उठी आवाज
  • हिमाचल हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर भर्ती, इच्छुक जल्द करें आवेदन
  • सामूहिक नकल की शिकायतों के बाद जवाली स्कूल का परीक्षा केंद्र रद्द, मतलाहर किया शिफ्ट
  • सिरमौर : सूखी घास से भड़की चिंगारी-गौशाला राख, 6 मवेशी जिंदा जले
  • कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला व पालमपुर में पैराग्लाइडिंग, एरो स्पोर्ट्स व ड्रोन उड़ाने पर रोक

हिमाचल की बेटी वंशिका गोस्वामी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

ewn24news choice of himachal 12 Jun,2023 4:50 am

    ज्वालाजी के दरंग की रहने वाली हैं वंशिका

    ज्वालाजी। कांगड़ा जिला के ज्वालाजी की वंशिका गोस्वामी ने 66वें नेशनल स्कूल गेम्स में बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। वंशिका की इस उपलब्धि पर पूरी ज्वालाजी में जश्न का माहौल है। वंशिका रविवार को ज्वालाजी पहुंचीं तो उनका फूलमालाएं आदि पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

    वंशिका गोस्वामी पुत्री शशि गोस्वामी ज्वालाजी की समीपवर्ती पंचायत दरंग की निवासी है। उनके पिता पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और दादा दीपराज गोस्वामी भी पुलिस विभाग से ही सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका परिवार खेलकूद और अन्य सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है।



     

    वंशिका गोस्वामी ने 66वें नेशनल स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का नेतृत्व करते हुए अंडर-19 गेम्स में मध्यप्रदेश के भोपाल में सिल्वर मेडल जीतकर अपना जोरदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश के साथ अपने गुरुजनों और माता-पिता का नाम रोशन किया है।
    ऊना में हरियाणा रोडवेज की बस बेकाबू, स्कूटर सवार बुजुर्ग भी आया चपेट में 

    वंशिका गोस्वामी ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को देते हुए कहा कि भविष्य में उन्हे अभी और कई बड़े मुकाबले खेलने हैं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं राष्ट्रपति अध्यापक पुरस्कार विजेता सत्यपाल शर्मा और रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल ज्वालाजी के प्राचार्य ओपी वशिष्ठ ने वंशिका के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    ज्वालाजी के विधायक संजय रतन ने भी ज्वालाजी की इस बेटी के अविस्मरणीय प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संजय रतन ने घर पहुंच कर वंशिका गोस्वामी को आशीर्वाद दिया।




    धर्मपुर के मंडप में भारी बारिश से तबाही : बाढ़ में बहा पुल, नाले में अटकी पोकलेन


    ऊना में बेकाबू हुई हरियाणा रोडवेज की बस, स्कूटी भी आई चपेट में 

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather