Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित तीन की गई जान, दो गंभीर

जंजैहली के मगरू गला में हुआ हादसा

जंजैहली। हिमाचल के मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। जंजैहली के मगरू गला में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है वहीं दो लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी अटैंड कर लौट रहे थे।

शिमला पिकअप हादसा : जम्मू-कश्मीर के 6 लोगों ने तोड़ा दम, 6 गंभीर

 

 

मृतकों की पहचान मदन लाल (68) पुत्र देवी राम निवासी गांव गडौन डा. संगलवाड़ा तह. थुनाग (मंडी), जयवंती (67) पत्नी मदन लाल निवासी गांव गडौन डा. संगलवाड़ा तह. थुनाग (मंडी) और भीम सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव चिमटी डा. लंबाथाच तह, थुनाग (मंडी) के रूप में हुई है।

वहीं, मुरारी लाल (39) पुत्र भोप सिंह निवासी गांव थाच, डा. थुनाग (मंडी), कुशमा देवी (44) पत्नी लुहेंद्र निवासी गांव धार डा. जरोल, डा. थुनाग (मंडी) घायल हुए हैं।

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

 

जानकारी के अनुसार ये पांचों लोग कार में सवार होकर शादी से लौट रहे थे। मगरू गला में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है।

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

 

जयराम ठाकुर ने कहा, “मेरे सराज के जंजैहली के अंतर्गत मगरू गला में सड़क हादसा होने की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो देवी-देवताओं से यही प्रार्थना करता हूं।”

 

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *