Categories
Shimla

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज : इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बीच हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक आज होने वाली है। बैठक दोपहर बाद 12 बजे के बाद शुरू होगी।

हिमाचल कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में आयोजित की जाएगी। हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

हिमाचल : बेरोजगारों का सब्र टूटा, सरकार के खिलाफ सचिवालय के बाहर गरजे

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें राज्यभर में हुए नुकसान के अनुमान पर चर्चा होगी। लोगों को राहत देने के संबंधित मामले भी इस बैठक में जा सकते हैं।

बैठक में पूर्व में लिए जनहित के कई निर्णयों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सहयोग राशि को 65 हजार रुपए से एक लाख रुपये करने का मामला कैबिनेट में जा सकता है।

हिमाचल : 28 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

 

कोविड फंड को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में बदलने की संभावना पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा नदी से 100 मीटर की दूरी पर निर्माण कार्य कर पाने के नियमों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। अभी तक यह नियम 25 मीटर का है। बैठक में मात्र दो बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को अब बंद करने की तैयारी चल रही है।

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों को भरने पर भी निर्णय हो सकता है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा के मानसून सत्र के सितंबर के पहले हफ्ते में करवाए जाने की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *