Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla

हिमाचल बजट 2023 : 25 हजार पदों को भरने का ऐलान, विधायक ऐच्छिक निधि बढ़ाई

मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा शुरू करने की भी घोषणा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल विधानसभा में बजट 2023 पेश कर रहे हैं। उन्होंने हिमाचल में 25 हजार फंग्शनल पदों को भरने का ऐलान किया है। ये पद स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, राजस्व, पशुपालन, पंचायती राज विभाग, बिजली बोर्ड, शहरी विकास विभाग आदि में पद भरे जाएंगे।

सरकार पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, पंप ऑपरेटर, मल्टी टास्क वर्कर, जूनियर टी मेट, शिक्षकों, चिकित्सकों आदि के पद भरेगी।

Breaking हिमाचल बजट 2023 : महिलाओं को 1,500 भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक ऐच्छिक निधि को प्रति विधानसभा क्षेत्र 12 लाख से बढ़ाकर 13 लाख रुपए करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा शुरू करने का भी ऐलान किया है। हिमाचल के शहरों में हिमाचल उत्सव होंगे, ताकि लोग हिमाचल की संस्कृति से रूबरू हो सकें।

हिमाचल के 500 चुनिंदा बस अड्डों पर युवाओं को ई वाहन परमिट दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी देगी। हिमाचल में 12 बस अड्डों का निर्माण कार्य पूरा होगा।

साल के अंदर सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा।

पढ़ें पूरा बजट भाषण ….
Breaking हिमाचल बजट 2023 : कांगड़ा टूरिज्म कैपिटल, बनखंडी में चिड़ियाघर को 60 करोड़ 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि भूमिगत जल बढ़ाने को योजना तैयार होगी। स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर फिल्टर यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया है। साथ ही जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 हजार पद भरने की घोषणा भी की है।

हिमाचल बजट 2023 : स्कूलों में टाट का झंझट होगा खत्म, 40 हजार डेस्क देगी सरकार 

Breaking हिमाचल बजट 2023: जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे पांच हजार पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *