Breaking News

  • कारगिल विजय दिवस : जयराम ठाकुर बोले- सिर्फ रस्मी नहीं होने चाहिए ये कार्यक्रम
  • बद्दी में अवैध खनन रोकने को लेकर बड़ा फैसला, होगी तगड़ी चोट- पढ़ें खबर
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर 29 जुलाई को गरजेगी महिला कांग्रेस
  • देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कही बड़ी बात- कार्य योजना होगी तैयार
  • हमीरपुर के 8 जवानों ने कारगिल में लिखी थी शौर्य और बलिदान की गाथा
  • हिमाचल : गुट में बंटे कर्मचारी कैसे मनवाएंगे मांगें- एक मंच पर आना जरूरी
  • यूनिवर्सल कार्टन की गुणवत्ता पर भाजपा ने उठाए सवाल, कांग्रेस सरकार को घेरा
  • ITI मंडी में प्रथम चरण की दाखिला प्रक्रिया समाप्त, काउंसलिंग 31 को
  • कारगिल विजय दिवस : शिमला में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
  • भटोली फकोरियाँ से मिश्का वशिष्ठ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

IPL-2023:इंग्लैंड के हैरी ब्रूक मालामाल, मयंक अग्रवाल 8.25 करोड़ में बिके

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 3:21 pm

    सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदे दोनों खिलाड़ी


    नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक मालामाल हुए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13.25 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस मात्र 1.5 करोड़ रुपए था। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ में खरीदा है।  पहले मयंक अग्रवाल पंजाब की टीम में खेलते थे।




    बता दें कि हैरी ब्रूक की बोली के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर रही। आरसीबी भी इस दौड़ में शामिल रहा। हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में हैरी ब्रूक को खरीदा। नीलामी शुरू होने पर सबसे पहले केन विलियमसन के लिए बोली लगी। विलियमस के लिए केवल गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाई। गुजरात ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा।




    गौरतलब है कि नीलामी में  405 खिलाड़ी शामिल हैं।  इसमें 273 भारतीय और 131 विदेशी खिलाड़ी हैं। नीलामी में अधिकतम 87 स्लॉट्स उपलब्ध हैं। इससे ज्यादा खिलाड़ी नहीं खरीदे जाएंगे।  87 खिलाड़ियों में अधिकतम 30 खिलाड़ी ही विदेशी हो सकते हैं।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather