कांगड़ा। पुलिस थाना बैजनाथ की टीम ने 135 ग्राम चरस के मामले में चरस सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, 7-8 मार्च 2026 की रात पुलिस थाना बैजनाथ की टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान स्कूटी (HP40F-5509) में सवार अनीश ठाकुर उम्र 19 साल पुत्र राजिन्द्र ठाकुर निवासी मोहल्ला जुलाहखड़ी,वार्ड न0 6, डाकघर, तहसील व जिला चम्बा और नमन उम्र 20 साल पुत्र मनोज कुमार निवासी गाँव व डाकघर इच्छी तहसील व जिला कांगड़ा के कब्जे से 135 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी।
इस पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में अभियोग संख्या 37/26 दिनाँक 08.03.2026 अन्तर्गत धारा 20, 29 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया गया था।
गहन जाँच व तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि डल्हौजी निवासी एक सप्लायर ने उपरोक्त आरोपियों को चरस उपलब्ध करवाई थी।
इसके उपरान्त तुरन्त तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस थाना बैजनाथ से विशेष गुप्त टीम का गठन करके लगातार हर सम्भव जगहों पर दबिश दी गई तथा 14 अप्रैल 2026 को चरस सप्लायर आरोपी यशपाल उम्र 29 साल पुत्र रमेश कुमार निवासी बकरोटा, तहसील डल्हौजी जिला चम्बा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
काँगड़ा पुलिस निरन्तर नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। हमारी प्राथमिकता नशे की जड़ों तक पहुँचकर उसके स्रोतों को समाप्त करना है।
आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी । यह लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब पुलिस और समाज मिलकर इन अपराधियों के खिलाफ एकजुट हों।