हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता
ewn24news choice of himachal 05 Apr,2024 3:24 am
चंबा। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को धरती डोली। चंबा जिला में गुरुवार रात 9 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 आंकी गई।
भूकंप के ये झटके कांगड़ा जिला में 4 अप्रैल, 1905 में आए भूकंप की याद ताजा कर गए। आज से 118 साल पहले चार अप्रैल, 1905 को कांगड़ा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8 मापी गई थी।
तब लगभग 19000 लोग मौत का शिकार हुए थे तथा 38 हजार पशु भी इस भूकंप की भेंट चढ़ गए थे। अकेले कांगड़ा नगर में मरने वाले लोगों की संख्या 10257 थी।