Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

कांगड़ा: फिल्मी स्टाइल में धरे तस्कर, 13 लाख नगदी- 1 किलो हेरोइन पकड़ी

ewn24news choice of himachal 01 Feb,2023 1:07 am

    जसूर बाजार में दबोचे दो युवक

    ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के जसूर में दो नशा तस्कर युवकों को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर युवकों को पूरे फिल्मी स्टाइल में धरा गया। युवकों के पास से लाखों की नगदी, भारी मात्रा में हेरोइन और नशे की गोलियां बरामद की हैं। युवकों में एक युवक पंजाब और एक हिमाचल का है। नूरपुर जिला पुलिस ने नारकोटिक्स टीम की सहायता से तस्करों को दबोचा।
    शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

    बता दें कि पुलिस को नशा तस्कर युवकों के बारे सूचना मिली थी। नशा तस्कर युवक पंजाब नंबर की लग्जरी कार में सवार थे। दोनों तस्कर अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लेकर हिमाचल के रैहन में आए थे। नारकोटिक्स की टीम अमृतसर से इनके पीछे लगी हुई थी। जसूर में जैसे ही यह पठानकोट की ओर जाने के लिए सर्विस लेन में घुसे तो जसूर यातायात पुलिस, नूरपुर पुलिस, नारकोटिक्स की टीम ने इन्हें धर दबोचा।

    फिल्मी स्टाइल में नशा तस्करों की कार आगे-आगे और नारकोटिक्स की टीम की गाड़ी पीछे-पीछे भाग रही थी। टीम ने जसूर बाजार में यातायात पुलिस से संपर्क कर कोई गाड़ी सड़क की बीच लगाकर रास्ता रोकने के लिए कहा। एक एसयूवी कार को जसूर बाजार में सर्विस लेन सड़क के बीच लगा दिया।

    फोरलेन का काम चले होने के कारण जसूर में एक तरफ से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में नशा तस्करों से पास भागने के लिए कोई और जगह नहीं बची। भाग रहे नशा तस्कर जैसे जसूर बाजार में पहुंचे तो सड़क बीच खड़ी की एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
    हिमाचल: सेल्फी लेते मारकंडा नदी में डूबा बिहार निवासी युवक, गई जान 

    इसी बीच पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने युवकों को धर दबोचा। युवकों के पास से 13 लाख 20 हजार 330, 100 नशे की गोलियां और 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी युवकों की पहचान  रोहित कमार (24) पुत्र बुआ दास निवासी हाउस नंबर 88 बाबा नानक रोड पंजाब गुरदासपुर और विशाल कुमार (28) पुत्र लखविंदर कुमार निवासी हाउस नंबर 38/1 गांव भदरौया डमटाल कांगड़ा के रूप में हुई है।

    मामले की पुष्टि एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने की है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों युवकों के पीछे पुलिस कई दिन से लगी थी। दोनों तस्कर अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लेकर हिमाचल के रैहन में आए थे। नारकोटिक्स की टीम अमृतसर से इनके पीछे लगी हुई थी। जसूर में जैसे ही यह पठानकोट की ओर जाने के लिए सर्विस लेन में घुसे तो जसूर यातायात पुलिस, नूरपुर पुलिस, नारकोटिक्स की टीम ने इन्हें धर दबोचा।

    दोनों तस्करों के खिलाफ नूरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 29 मामलों में इसका नाम आ रहा था। हिमाचल पुलिस द्वारा हेरोइन (चिट्टे) की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है। मुख्य तस्कर के काबू आने के बाद अब क्षेत्र में चिट्टे के स्थानीय कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया जएगा। मौके पर एसडीएम नूरपुर,गुरसिमर सिंह के अलावा तहसीलदार भी मौजूद रहे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather