Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा जिला में होगा डायग्नोस्टिक सेवाओं का विस्तार, घर-द्वार मिलेगी फ्री टेस्ट सुविधा

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 1:08 am

    सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क होंगे सवा सौ के करीब टेस्ट

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक लोक सुलभ बनाने के लिए डायग्नोस्टिक सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 40 टेस्ट लैब तथा 99 कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाने हैं। इनके जरिए लोगों को घर-द्वार के समीप करीब सवा सौ टेस्ट की सुविधा फ्री उपलब्ध होगी।
    मंडी : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पहाड़ी से टकराया, सड़क पर बिखर गए सिलेंडर

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक यह सुविधाएं विकसित कर रहा है। अब बड़े अस्पतालों के साथ-साथ गांव-देहात में भी लोगों को विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा मिलेगी, जिससे उनको सामान्य परीक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

    उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 10 प्रयोगशालाएं तथा 40 कलेक्शन सेंटर स्थापित हो चुके हैं। जबकि अन्य स्थानों पर इनको स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पहले इन टेस्ट की सुविधा कुछ चिन्हित अस्पतालों में ही थी। लेकिन अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में कृष्णा डायग्नॉस्टिक्स लिमिटेड, महाराष्ट्र के साथ समझौते के बाद इसका विस्तारीकरण प्राइमरी हेल्थ सेंटर स्तर तक किया जा रहा है।
    आम आदमी को बड़ा झटका : अमूल ने तीन रुपए बढ़ाए दूध के दाम

    फ्री होंगे इतने टेस्ट

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कुल 133 प्रकार के परीक्षणों की सुविधा मुफ्त प्रदान की जाएगी। जिसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा और जोनल अस्पताल धर्मशाला में 133 परीक्षण, सिविल अस्पतालों में 110 परीक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 96 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 63 टेस्ट होंगे। इन सारे परीक्षणों की सुविधा निशुल्क होगी।

    उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के 20 स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे सुविधा को सुदृढ़ किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, नागरिक अस्पताल नूरपुर, पालमपुर, ज्वालामुखी, डाडासीबा, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, थुरल, शाहपुर, फतेहपुर, भवारना, इंदौरा, कांगड़ा और देहरा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला, खैरा, नगरोटा सूरियां, धीरा और सुलह में यह सुविधा मजबूत होगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा जिला कांगड़ा के जोनल अस्पताल धर्मशाला और सिविल अस्पताल नूरपुर तथा पालमपुर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में सीटी-स्कैन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather