Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Dharam/Vastu

8 दिसंबर राशिफल : वृष राशि वालों पार्टनरशिप में बिजनस करने में होगा लाभ

किस राशि के लिए कैसा रहेगा 8 दिसंबर 2023 शुक्रवार, हम आपको बताते हैं। राशिफल के अनुसार वृष राशि के लोगों का दिन आज सुख शांति से बीतेगा और आपके प्रयास सफल होंगे। कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी मामले में समस्‍याओं वाला हो सकता है…

मेष राशि वालों अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका है तो वह आज पूरा हो सकता है। शाम को ग्रहों का संयोग आपके लिए शुभ होगा। इसके कारण कार्य पूर्ण होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ शाम का समय अच्‍छा कटेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। हालांकि, आपको संतान के करियर को लेकर आज थोड़ी सी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

हिमाचल में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग का शेड्यूल जारी-जानें

राशिफल के अनुसार…वृष राशि वालों का दिन आज सुख शांति से बीतेगा। आपके प्रयास सफल होंगे। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में बिजनस करने में भी लाभ होगा और आपकी रुकी योजनाएं पूर्ण होंगी। आप कोई नया बिजनस टेकओवर करने के बारे में सोच सकते हैं। थोड़ी चिंता की बात यह है कि रात में कुछ अनचाहे लोगों से मुलाकात होने से मन खराब हो सकता है।

मिथुन राशि वालों आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आपको कोई नुकसान हो सकता है‌।कोई वस्‍तु चोरी होने और किसी से झगड़े का भी योग बन रहा है। खुशी की बात यह है कि संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा। कोई रुका कार्य पूरा होगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने का मन बनेगा।

हमीरपुर के पलाही में रेत-बजरी की होगी नीलामी, SDM ऑफिस में लगेगी बोली

राशिफल के अनुसार कर्क राशि वालों भाग्‍य आज आपके साथ है‌। आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति से लाभ होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस के लोगों का भी सहयोग मिलेगा। आपके काम पूरे होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मनपसंद लोगों से मुलाकात हो सकती है। इससे आपका मन खुश होगा।

सिंह राशि वालों आपका भाग्य भी साथ देगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दोस्‍तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। मान सम्मान मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों के लिए दिन लाभदायक होगा। आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। काम करने से आपका मन विचलित रह सकता है।

शिमला में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल, कोई भी व्यक्ति कर सकेगा परफॉर्म

राशिफल के अनुसार कन्या राशि वालों आपका आज का दिन फायदे का है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। रुकी हुई योजनाएं पूर्ण होंगी। आय के नए रास्‍ते बनेंगे। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपको संतान से कोई अच्‍छी खबर आपको मिल सकती है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

हिमाचल में गोबर खरीद के लिए मार्केट में आएगी स्पेशल बोरी, सैंपल तैयार

 

तुला राशि वालों के लिए भी लाभ का दिन है‌। आपके चारों ओर खुशी का माहौल रहेगा‌। धन संबंधी योजनाएं पूर्ण होंगी। कई दिन से चली आ रही धन की तंगी दूर होगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कहीं बाहर जाने की योजना बनकर रद्द हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। धन के निवेश में भरपूर लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लिए खुशखबरी है। व्‍यापारियों को कमाई के भरपूर अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। चिंता की बात यह है कि घर के किसी सदस्‍य की तबीयत खराब हो सकती है। इस वजह से डॉक्‍टर के पास चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। परिवार के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा।

राशिफल के अनुसार धनु राशि वालों का दिन आज सबसे खास होगा। आज आप कोई नया काम करने की प्‍लानिंग कर सकते हैं और इसमें आपको लाभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम के वक्‍त किसी जरूरी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्‍सा ले सकते हैं। इसमें धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

मकर राशि वालों आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आपको अधिक वेतन की प्राप्ति भी हो सकती है। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। आपके स्वभाव में किसी प्रकार का जिद्दीपन देखने को मिल सकता है। इसके कारण आपके परिवार के सदस्य भी परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

कुंभ राशि वालों आपके लिए आज का दिन किसी मामले में समस्‍याओं वाला हो सकता है‌। धन आगमन के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि से किए गए कार्य में आपको हानि हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन सावधान रहें और किसी से विवाद न करें।

राशिफल के अनुसार मीन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। आज उनका दिन किसी काम के लिए दौड़भाग करने में बीतेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। धन कमाने के रास्‍ते में काफी समय से चल रही कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। आपके संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए धन का लेनदेन न करें। मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं। यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *