Breaking News

  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा

शिमला : बाल गृह और वृद्धाश्रम पहुंचे सीएम, सुविधाओं का लिया जायजा

ewn24news choice of himachal 29 Dec,2022 1:55 am

    इन संस्थानों को राज्य सरकार देगी फेस्टिव अलाउंस

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज आदर्श बाल गृह और वृद्धाश्रम, नारी सेवा सदन मशोबरा और विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान ढली, शिमला का दौरा किया। उन्होंने इन संस्थानों में रहने वालों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन, वृद्धाश्रम व आदर्श बाल गृह में रहने वालों से बातचीत भी की। सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संस्थानों में रहने वालों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।
    TGT, पीजीटी के पदों को आवेदन की तिथि बढ़ी, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर

    इसके उपरांत, मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित ऐसे संस्थानों में रहने वालों को राज्य सरकार फेस्टिव अलाउंस प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इससे इन लोगों में इस भावना का संचार होगा कि सरकार उनके कल्याण और बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निराश्रित महिलाओं, अनाथ बच्चों और विशेष रूप से सक्षम बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में तीन एकीकृत समाज कल्याण संस्थान खोले जाएंगे ताकि वे इन संस्थानों में घर जैसा महसूस कर सकें।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे संस्थानों के लिए बनने वाले भवनों की उचित योजना व डिजाइनिंग इत्यादि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन में रहने वालों को कम्बल एवं मिठाइयां भी वितरित की।
    हिमाचल: CM के क्षेत्र सहित इन विस क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के डिवीजन डिनोटिफाई


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather