मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान
ewn24news choice of himachal 09 Mar,2024 11:10 pm
मुख्यमंत्री ने शिवरात्रि महोत्सव का किया आगाज
मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में जनसभा को संबोधित करते हुए देवी-देवताओं के नजराने में 10 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। साथ ही बजंतरियों का भत्ता भी 10 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है।
मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आज आगाज हो गया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 15 मार्च तक चलेगा।
मंडी के पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और हिमाचल के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की कुर्सी चुराने की कोशिश। पर यह कुर्सी आम जनता के बेटे, किसान के बेटे, कर्मचारी के बेटे की है, इसे इतनी आसानी नहीं चुराया जा सकता है।