खणी-गरीमा मार्ग पर चला था काम
चंबा। हिमाचल के चंबा जिला के भरमौर क्षेत्र के खणी-गरीमा मार्ग पर भूस्खलन के चलते डंगे के निर्माण में लगे एक मजदूर की दबने से मौत हो गई है। वहीं, दो मजदूर घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
बता दें कि घटना आज दोपहर की है। खणी-गरीमा मार्ग पर सड़क के डंगे का निर्माण कार्य चला हुआ था। अचानक वहां भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से डंगा खिसक गया।
दिपेंद्र पुन पुत्र नर बहादुर निवासी खणी पत्थरों और मलबे की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दो घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।
हिमाचल : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ, इन महिलाओं को एक फरवरी से मिलेंगे 1500 रुपए
दिपेंद्र पुन मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। पिछले करीब 25 वर्ष से परिवार के साथ खणी में ही रह रहा था। वह भरमौर में ठेकेदार के पास काम करता था।
हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम
मामले की सूचना भरमौर पुलिस स्टेशन में दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए।
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू