Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में पंचायत उपचुनाव और एमसी शिमला चुनाव को थमा चुनाव प्रचार

ewn24news choice of himachal 30 Apr,2023 11:39 pm

    दो मई को सुबह 8 बजे से चार बजे तक डाले जाएंगे वोट

     

    शिमला। हिमाचल में पंचायती राज उपचुनाव, नगर निगम शिमला चुनाव और नगर निगम पालमपुर वार्ड दो  उपचुनाव के लिए प्रचार थम गया है। अब प्रत्याशी घर घर जाकर वोट मांग सकेंगे। चुनाव दो मई को होने हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
    सोलन: घर लौटी पहाड़ की बेटी बलजीत कौर, मां के छलके आंसू, क्या बोलीं-पढ़ें खबर

    जिला परिषद ऊना के वार्ड नंबर 17 के लिए करवाए जा रहे उपचुनाव के लिए 23896 मतदाता भाग लेंगे। पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सदस्यों के मतों की गणना मतदान समाप्ति के तुरंत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति के मतों की गिनती 4 मई को सुबह 9 बजे से संबंधित खंड मुख्यालय पर की जाएगी।

    नगर निगम शिमला परिधि और जहां उपचुनाव होना है, वहां दो मई तक शराब और अन्य मादक पदार्थ के वितरण पर रोक रहेगी। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए 149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 10 अतिसंवेदनशील, 40 संवेदनशील और 99 सामान्य घोषित किए हैं।  34 वार्डों में 93,920 मतदाता हैं। इसमें 49759 पुरुष और 44161 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक 4161 मतदाता वार्ड 29 विकासनगर और सबसे कम 1166 मतदाता वार्ड नंबर 25 मल्याणा में हैं।
    भारत की पर्वतारोही दो बेटियों डॉ. अरुणिमा सिन्हा और बलजीत कौर पर हमें गर्व

    नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर दो उपचुनाव के लिए 2119 मतदाता हैं। मतों की गिनती 4 मई को सुबह 10 बजे  होगी। अन्य शहरी निकायों नगर पंचायत जवाली, राजगढ़ सिरमौर के वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती मतदान समाप्ति के बाद नगर पंचायत मुख्यालय में होगी।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather