Breaking News

  • राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के लिए बनाया लोगो, जाहन्वी को मिलेंगे 11 हजार रुपए इनाम
  • जयराम ठाकुर बोले-विजिलेंस और एसीबी को RTI से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते हैं मुख्यमंत्री
  • Job Alert : केमिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट, ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • हिमाचल मौसम अपडेट : तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, बारिश की क्या संभावना-जानें
  • उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश की देव भूमि और वीर भूमि के रूप में प्रशंसा की
  • घुमारवीं बाजार में अब तक बंद पड़ा हैंडपंप, लोगों की चिंता बढ़ी- चालू करने को उठी आवाज
  • हिमाचल हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर भर्ती, इच्छुक जल्द करें आवेदन
  • सामूहिक नकल की शिकायतों के बाद जवाली स्कूल का परीक्षा केंद्र रद्द, मतलाहर किया शिफ्ट
  • सिरमौर : सूखी घास से भड़की चिंगारी-गौशाला राख, 6 मवेशी जिंदा जले
  • कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला व पालमपुर में पैराग्लाइडिंग, एरो स्पोर्ट्स व ड्रोन उड़ाने पर रोक

मंडी : दूसरी शादी कर पत्नी को लाया हिमाचल, उतारा मौत के घाट

ewn24news choice of himachal 11 Jun,2023 8:26 pm

    बासता गांव में झाड़ियों के बीच मिला था महिला का शव

    पंडोह। मंडी जिला में पंडोह के 9 मील के पास 5 जून को हुए महिला हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर मंडी ला रही है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय प्रकाश यादव पुत्र अशोक यादव निवासी सोलोपति लालपुर थाना हिंगेश्वर जिला माधेवपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

    मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री बच्चा यादव निवासी सोलोपुर, बिहार के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मामले में सीसीटीवी की छोटी-सी फुटेज पुलिस के लिए सहायक बनी। इसकी वजह से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई।
    बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

    जानकारी के अनुसार आरोपी प्रकाश यादव शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे भी हैं। जिस महिला की उसने हत्या की वह भी शादीशुदा थी और उसके भी 2 बच्चे हैं। इन दोनों में नाजायज संबंध थे। प्रियंका प्रकाश यादव पर जबरन दूसरी शादी करने का दबाव बना रही थी। डेढ़ महीना पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी लेकिन उसके मन में प्रियंका से छुटकारा पाने का विचार चल रहा था।

    प्रकाश यादव हत्या की मंशा से प्रियंका को घुमाने के बहाने हिमाचल लेकर आया। कुल्लू में वह अपने चचेरे भाई के पास रुका।  वापसी में पंडोह के साथ लगते 9 मील के पास उसने प्रियंका को बस से उतरा और पहाड़ी पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। शव को वहीं झाड़ियों में फेंककर वह फरार हो गया।
    लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर

    सोमवार दोपहर बासता गांव में एक महिला ने यह शव दिखा था जिसके बाद उसने इसकी सूचना प्रधान को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। महिला ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई तो वहां पर यह शव नहीं था लेकिन जब वह दोपहर को बच्चों को घर लेकर आ रही थी तो उसे झाड़ियों में शव नजर आया। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी को लखनऊ से पकड़ लिया गया है।
    चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा


    हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

     


    चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather