Breaking News

  • कारगिल विजय दिवस : जयराम ठाकुर बोले- सिर्फ रस्मी नहीं होने चाहिए ये कार्यक्रम
  • बद्दी में अवैध खनन रोकने को लेकर बड़ा फैसला, होगी तगड़ी चोट- पढ़ें खबर
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर 29 जुलाई को गरजेगी महिला कांग्रेस
  • देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कही बड़ी बात- कार्य योजना होगी तैयार
  • हमीरपुर के 8 जवानों ने कारगिल में लिखी थी शौर्य और बलिदान की गाथा
  • हिमाचल : गुट में बंटे कर्मचारी कैसे मनवाएंगे मांगें- एक मंच पर आना जरूरी
  • यूनिवर्सल कार्टन की गुणवत्ता पर भाजपा ने उठाए सवाल, कांग्रेस सरकार को घेरा
  • ITI मंडी में प्रथम चरण की दाखिला प्रक्रिया समाप्त, काउंसलिंग 31 को
  • कारगिल विजय दिवस : शिमला में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
  • भटोली फकोरियाँ से मिश्का वशिष्ठ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

सुरेश कश्यप बोले : हजारों लोगों की रोटी पर खतरा, कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की पड़ी

ewn24news choice of himachal 16 Dec,2022 10:00 pm

    कांग्रेस वादे तो तब पूरे करेगी जब कैबिनेट का गठन होगा

    शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ग्राफ जिस प्रकार से चढ़ा था उसी प्रकार से गिरता चला जा रहा है। अगर इसकी तुलना बाजार के सेंसेक्स से की जाए तो जब सुक्खू मुख्यमंत्री बने थे तो सेंसेक्स तेजी से चढ़ा पर अब नीचे की दिशा में तेजी से गिरता दिखाई दे रहा है।
    रोजगार का सुनहरा मौका : नर्सों के 100 व एसोसिएट के 250 पदों पर भर्ती



    उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के नेता आए थे तो उन्होंने जनता के बीच जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का पूरा आश्वासन दिया था, पर हैरानी की बात तो यह है कि अभी तक उनका मंत्रिमंडल भी तय नहीं हो पाया है। यह सब दर्शाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व कितना लाचार है, अपने ही विधायकों के एकीकरण में कांग्रेस के नेता अपना समय व्यतीत कर रहे हैं और मंत्रिमंडल का फैसला अभी तक हो नहीं पाया है।

    जनता से किए गए वादे तो तब पूरे होंगे जब मंत्रिमंडल का गठन होगा। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार का हाई टेंपो अब लो टेंपो बनता दिखाई दे रहा है, गौर से देखा जाए तो अभी भी कांग्रेस के अंदर कई ग्रुप हैं जो अपने लोगों को एडजस्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।


    प्रदेश की जनता मंत्रिमंडल का इंतजार कर रही है और अभी मंत्रिमंडल का गठन होता दिखाई नहीं दे रहा है। कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो भी काम किए थे, वह जनहित के थे, इसलिए कांग्रेस की सरकार एक भी निर्णय को पलट नहीं पाई है।
    सीमेंट कंपनी मामला : सीटू ने शिमला में बोला हल्ला-अडानी की तानाशाही दिया करार


    हिमाचल में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से इन लोगों की रोजी-रोटी पर आन पड़ी है पर कांग्रेस के नेताओं को भारत जुड़ो यात्रा में अपने नंबर बनाने की लगी है। कश्यप कहा कि हिमाचल प्रदेश में एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट का विवाद चल रहा है, जिससे 2000 लोगों की नौकरियां पर संकट है और 4000 से अधिक ट्रकों के चक्का जाम हो गए हैं पर इससे कांग्रेस के नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, उनको तो केवल भारत जोड़ो यात्रा की पड़ी है।


    मुख्यमंत्री और उनके विधायक केवल दिल्ली और राजस्थान से इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं पर हमारे विधायक तो धरातल पर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।




    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather