Breaking News

  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे

पालमपुर होली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मचेगी धूम, कलाकार फाइनल

ewn24news choice of himachal 03 Mar,2023 6:02 pm

    पहले दिन ठाकुर दास राठी और ममता भारद्वाज के नाम

    पालमपुर। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का आयोजन 5 से 8 मार्च तक हो रहा है। महोत्सव की शुरुआत में पहली सांस्कृतिक संध्या में गायक ठाकुर दास राठी, इशांत भारद्वाज, एसी भारद्वाज, मांडव्य कला मंच व ममता भारद्वाज लोगों का मनोरंजन करेंगे। 6 मार्च को पुलिस बैंड, अरविंद राजपूत, राखी गौतम, प्रिंस गर्ग व धीरज शर्मा की प्रस्तुतियां होंगी। जॉर्डन संधू, अनुज शर्मा, अर्शप्रीत कौर, काकू राम ठाकुर व संजीव दीक्षित 7 मार्च को धमाल मचाएंगे। आठ मार्च को ज्योतिका तांगड़ी, अभिज्ञ बैंड, नीरू चांदनी, रमेश ठाकुर, गीता भारद्वाज, अक्ष बघला, हाई स्कूल चचियां के छात्रों की प्रस्तुतियां होंगी।
    हिमाचल में हादसा : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी टूरिस्ट बस, 1 युवती की मौत, 40 घायल

    होली महोत्सव के दौरान पांच और 6 मार्च गांधी मैदान में महादंगल का आयोजन होगा। पुरुषों के साथ महिला महादंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत केसरी, हिमाचल केसरी तथा पालम केसरी (महिला) खिताबों के लिए मुकाबले करवाए जाएंगे। भारत केसरी मुकाबले के विजेता को 75 हजार और उपविजेता को 51 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाले को 21 हजार और चौथे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार रुपए की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी।
    कांगड़ा जिला प्रशासन की पहल, कागज पन्ने के दोनों साइड होगी लिखाई-छपाई-जानिए डिटेल

     

    हिमाचल केसरी मुकाबले के विजेता को 51 हजार दूसरे स्थान पर रहने वाले को 31 हजार तीसरा स्थान ग्रहण करने वाले को 11 हजार तथा चौथे स्थान पर आने वाले को 5100 रुपए इनाम राशि दी जाएगी। इसी तरह महिलाओं के लिए आयोजित पालम केसरी मुकाबले की विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये इनामी राशि दी जाएगी।
    BSF में कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 1284 पद, हिमाचल के लिए कितनी पोस्ट-जानिए

     

    राज्य स्तरीय होली महोत्सव के अवसर पर कॉफ रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। कॉफ रैली 4 मार्च को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विन्द्रावन के खेल मैदान में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों के विजेताओं को प्रमाण पत्र, उपहार, स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार के साथ निशुल्क परीक्षण इत्यादि की व्यवस्था रहेगी। कॉफ रैली प्रातः साढ़े दस बजे आयोजित की जाएगी। अधिक जकनकारी के लिए फोन नंबर 9418460888, 01894230129 पर संपर्क कर सकते हैं।

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather