Breaking News

  • भोरंज में आंगनवाड़ी सहायिका पदों के लिए अब 20 नवंबर तक करें आवेदन
  • बैजनाथ : चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे महिला समेत दो उद्घोषित अपराधी पंजाब से दबोचे
  • कुनिहार के देव कुरगन मंदिर में चोरी का पर्दाफाश : CCTV ने पकड़वाया चोर, नकदी बरामद
  • कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गिरोह का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद
  • चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR की भर्ती : गोहर, नेरचौक और सुंदरनगर में 27 अक्टूबर से इंटरव्यू
  • कुल्लू : दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, बरशैणी-तोष मार्ग पर रंगे हाथ पकड़ी
  • हिमाचल सरकार का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट : 5 फीसदी डीए और 10000 एरियर का ऐलान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • गगरेट की कंपनी में फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट के पदों पर भर्ती-27 अक्टूबर को पहुंचें ITI पास

भोरंज में आंगनवाड़ी सहायिका पदों के लिए अब 20 नवंबर तक करें आवेदन

ewn24 news choice of himachal 24 Oct,2026 5:36 pm


    पहले आवेदन कर चुकी महिलाओं को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं


    भोरंज। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगेटू के आंगनवाड़ी केंद्र प्लासी, ग्राम पंचायत भौंखर के आंगनवाड़ी केंद्र भौंखर और ग्राम पंचायत कड़ोहता के आंगनवाड़ी केंद्र कठियानवीं में रिक्त सहायिका के एक-एक पद के लिए पात्र महिलाओं से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अब 20 नवंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय भोरंज में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    सीडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि इन्हीं पदों के लिए पहले भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब इनके लिए अधिकतम आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन कर चुकी महिलाओं को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

    आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक न हो। आय के संबंध में कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

    आंगनवाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 नवंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में होंगे। इस संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय भोरंज में संपर्क किया जा सकता है।

    भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी जिसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक मिलेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी टीचर, उसी पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका, शिशु पालक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे। एससी, एसटी या ओबीसी के लिए 2 अंक, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता पर भी 2 अंक मिलेंगे।

    स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की प्रवासिनी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, विवाहित महिला जिसका पति पिछले 7 साल से लापता है, केवल दो बेटियों तक सीमित परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित प्रत्याशी या केवल दो बेटियों की माता होने पर भी 2 अंक मिलेंगे। जबकि, साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather