कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरंतर जारी विशेष अभियान के तहत एक और सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने 305.66 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चमारू राम उपरोक्त शमशान घाट के पास चलते फिरते ग्राहकों को चरस बेचने का काम रहा है। यदि इसी समय की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी हो सकती है।
जिस पर पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई शमशान घाट के पास दबिश दी गई। पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने चमारू राम पुत्र निहारू राम निवासी गांव कलझन, डा. वरधान, तहसील पधर, जिला मण्डी से 305.66 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उपरोक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना मैक्लोडगंज में अभियोग संख्या 21/26 दिनाँक29.03.2026 अन्तर्गत धारा 20 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
जिला काँगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरन्तर जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, नाकाबन्दी, गुप्त सूचना एकत्रित करना जारी है । जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।