Breaking News

  • देवभूमि श्रीविश्वकर्मा महासभा की राज्य चुनाव कमेटी गठित, नेगीराम प्रभाकर बनाए अध्यक्ष
  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में महिलाओं को किया सम्मानित
  • हिमाचल में क्लास थ्री पदों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकार
  • इंदौरा : 2012 के मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
  • हिमाचल हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर भर्ती, इच्छुक जल्द करें आवेदन
  • देहरा : होशियारपुर से धर्मशाला जा रही HRTC बस और बाइक में टक्कर, दो युवकों की गई जान
  • कांगड़ा जिला में इन 180 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते इंटरव्यू में भाग
  • दसवीं पास के लिए आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी
  • नूरपुर : नशा तस्करी में आदतन आरोपी को तीन माह की निरोधात्मक हिरासत
  • जोगीपुर सरकारी स्कूल के तीन छात्रों ने पास की NMMSS परीक्षा

नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी शुरू : 50 हजार में होंगे ऑपरेशन, साढ़े चार लाख मिलेगी छूट

ewn24 news choice of himachal 06 Mar,2026 8:23 pm


    मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी जानकारी


    मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के दामों में कमी की है। रोबोटिक सर्जरी के पांच लाख रुपए लगते हैं। मरीज को पचास हजार रुपए देने होंगे। साढ़े चार लाख सरकार रिबेट (छूट) दे रही है।

    यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी स्थित मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हिम केयर में सुविधाएं बढ़ाई हैं। हिम केयर में भ्रष्टाचार को भी देखा जा रहा है। 


    नौकरी चाहिए तो पहुंचें ऊना, ये दो कंपनियां भरने जा रहीं विभिन्न पद  



    बता दें कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जिला मंडी स्थित मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारम्भ किया। इस विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक पर 28.44 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने यहां पर स्वयं पहली सर्जरी को देखा।

    इससे पूर्व, जिला शिमला के अटल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा और जिला कांगड़ा के मेडिकल कॉलेज टांडा में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।


    बड़सर में 10वीं फेल और पास के लिए नौकरी, 70 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 



    सुक्खू ने कहा कि चमियाणा में अब तक 151 तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में 92 ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से किए जा चुके है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एम्स दिल्ली के स्तर पर हाईएंड तकनीक का समावेश किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज रैफरल स्वास्थ्य संस्थान बनकर न रह जाएं।

    उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को भी एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीक के बारे में और बेहतर जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा, ‘‘बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को ठीक करने में समय लगता है।


    सीएम सुक्खू बोले, मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते, तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता 


    आरडीजी बंद होने के कारण प्रदेश के बजट से 10 हजार करोड़ कम हुए हैं, इसके बावजूद आने वाले समय में राज्य सरकार आधुनिक मेडिकल तकनीक पर तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हृदय रोग विभाग स्थापित किया जाएगा। कॉलेज के सभी विभागों में पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। ऐसे सभी विभागों में जहां पीजी कोर्स शुरू करने के लिए प्रोफेसर नहीं है, उन्हें एकमुश्त रिलेक्सेशन (छूट) दी जाएगी, ताकि वहां पीजी कोर्स शुरू करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

    इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में एस.आर.शिप के पद भी बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेरचौक में रेडियोलॉजी विभाग के साथ-साथ सभी विभागों को सशक्त किया जाएगा और डॉक्टरों, पैरा मेडिकल और टेक्नीशियन के पदों को भरा जाएगा।



    नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी शुरू : 50 हजार में होंगे ऑपरेशन, साढ़े चार लाख मिलेगी छूट 



    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के नीतिगत फैसले के तहत सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी और एसआर शुरू की जाएंगी। राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

    उन्होंने कहा कि नेरचौक ट्रॉमा सेंटर में खाली पदों को भरा जाएगा, ताकि इमरजेंसी सेवाओं में सुधार हो सके। थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन के साथ-साथ लिनाक (LINAC) मशीन को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही पैट स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया है, जबकि सीनियर रेजिडेंट सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का स्टाइपंड एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक के डॉक्टरों और स्टाफ से भी संवाद किया और मेडिकल कॉलेज में विभिन्न सुविधाओं और कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के संबंध में मिले सुझावों को नीति में शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को प्रदेश में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

    उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वह आईजीएमसी शिमला, टांडा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से भी इसी तर्ज पर संवाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के लिए 60-60 के सेक्शन बनाए जाएंगे। उसी अनुपात में स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

    इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सोहन सिंह ठाकुर और बंबर ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, नरेश चौहान, लाल सिंह कौशल, जीवन ठाकुर, जगदीश रेड्डी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंघमार, सचिव प्रियंका बासु, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


    नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी शुरू : 50 हजार में होंगे ऑपरेशन, साढ़े चार लाख मिलेगी छूट 



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    घर के फूलदान में छिपा रखा था चिट्टा, छन्नी में आरोपी महिला गिरफ्तार  



    इंदौरा : चिट्टा तस्कर को एक वर्ष का कठोर कारावास और 10000 रुपए जुर्माना



    हिमाचल में पंचायत सेक्रेटरी, OTA सहित 331 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस दिन से आवेदन 



    हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 28 मार्च तक आवेदन 



    हिमाचल होमगार्ड के पदों के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, घर बैठ कर भी कर सकते अभ्यर्थी 



    हिमाचल में होम गार्ड वॉलंटियर्स के 700 पदों पर निकली भर्ती, OTR की प्रक्रिया शुरू 



    हिमाचल में 31 मार्च तक बनाएं हिम केयर कार्ड, इसके बाद करना होगा लंबा इंतजार 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather