Breaking News

  • नई तकनीक के नाम पर उखाड़ दी सड़क : तारकोल बिछाना भूले ठेकेदार, फतेहपुर-मैरा पल्ली सड़क एक साल से अधूरी
  • DElEd की पुनः परीक्षा के नतीजे घोषित : भाग-1 में 68.27 फीसदी, भाग-2 में 72.22 फीसदी अभ्यर्थी पास
  • मौत को छूकर लौटी जिंदगी : सुजानपुर में पहाड़ी पर सेल्फी लेते समय नीचे फिसली युवती, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान
  • आईटीआई सुंदरनगर में 6 अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मौका
  • गरली-मूंही रोड पर खाई में गिरी कार : पटवारी प्रदीप कुमार की गई जान-3 अगस्त से थे लापता
  • Job Breaking : किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 500 पदों पर होगी भर्ती, भोरंज में होंगे साक्षात्कार
  • Job Alert : हमीरपुर में लगेगा मिनी रोजगार मेला, 90 पदों पर होगी भर्ती-7 अगस्त को पहुंचें
  • हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, आयु सीमा में छूट के बाद HPPSC की भी बड़ी राहत-पढ़ें खबर
  • विनय शर्मा ने धर्मशाला में संभाला उपनिदेशक उत्तरी क्षेत्र का कार्यभार
  • आंगनबाड़ी केंद्र सुक्काकून में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 22 अगस्त तक करें आवेदन

नई तकनीक के नाम पर उखाड़ दी सड़क : तारकोल बिछाना भूले ठेकेदार, फतेहपुर-मैरा पल्ली सड़क एक साल से अधूरी

ewn24 news choice of himachal 04 Aug,2026 10:11 pm


    ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के फतेहपुर में आधुनिक एफडीआर यानी फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (FDR) तकनीक से बनाई जा रही फतेहपुर–मैरा पल्ली सड़क का निर्माण कार्य करीब एक साल होने को है, लेकिन आज भी अधूरा पड़ा है।

    सड़क उखाड़े जाने के बाद अब तक तारकोल बिछाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। नतीजा यह है कि रोजाना हजारों लोग धूल, गड्ढों और कीचड़ के बीच सफर करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि नई तकनीक का विरोध नहीं है, लेकिन काम समय पर पूरा होना चाहिए। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।

    लोक निर्माण विभाग मंडल एवं उपमंडल फतेहपुर के तहत फतेहपुर से जवाली विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली फतेहपुर–मैरा पल्ली सड़क पर करीब एक साल पहले एफडीआर तकनीक से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि आधुनिक तकनीक से उन्हें मजबूत और टिकाऊ सड़क मिलेगी, लेकिन आज भी तारकोल बिछाने का काम पूरा होने का इंतजार बना हुआ है।

    करीब एक साल होने को है, लेकिन सड़क का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ। रोजाना हजारों लोग इसी सड़क से गुजरते हैं। धूल और गड्ढों के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को हो रही है। हमारी विभाग से मांग है कि इस सड़क का निर्माण जल्द पूरा किया जाए।

    फतेहपुर और जवाली विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इसी सड़क से स्कूली बच्चे, मरीज, कर्मचारी, किसान, व्यापारी और अन्य लोग आवाजाही करते हैं। बरसात में सड़क कीचड़ से भर जाती है, जबकि धूप में उड़ने वाली धूल लोगों की परेशानी और बढ़ा देती है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

    नई तकनीक का हमें कोई विरोध नहीं है, लेकिन काम समय पर होना चाहिए। इससे तो पहले वाली सड़क ही बेहतर थी। कम से कम उस पर तारकोल बिछा था और सफर हो जाता था। अब तो सड़क पूरी तरह उखड़ी पड़ी है।

    एफडीआर तकनीक सड़क निर्माण की आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक मानी जाती है। इसमें पुरानी सड़क की सामग्री को मशीनों से रीसाइक्लिंग कर मजबूत आधार तैयार किया जाता है और उसके बाद सड़क पर तारकोल की नई परत बिछाई जाती है। लेकिन लोगों का कहना है कि जब निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होता तो आधुनिक तकनीक का लाभ भी जनता तक नहीं पहुंच पाता।

    धूल इतनी उड़ती है कि घरों और दुकानों तक पहुंच जाती है। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। करीब एक साल होने को है, लेकिन आज भी सड़क अधूरी पड़ी है। विभाग को इस काम में तेजी लानी चाहिए।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। अधूरी सड़क के कारण आम लोगों के साथ-साथ मजदूरों और व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द सड़क पर तारकोल बिछाने का काम पूरा किया जाए।

    काम पूरा होने में बहुत देर हो गई है। सड़क खराब होने से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। हमारी मांग है कि सड़क पर जल्द तारकोल बिछाकर लोगों को राहत दी जाए।

    वहीं, इस मामले में लोक निर्माण विभाग का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

    आधुनिक तकनीक से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन करीब एक साल होने को है और काम आज भी अधूरा है। अब लोगों की निगाहें लोक निर्माण विभाग के उस आश्वासन पर टिकी हैं, जिसमें जल्द निर्माण पूरा करने की बात कही गई है। देखना होगा कि लोगों का इंतजार आखिर कब खत्म होता है और फतेहपुर-मैरा पल्ली सड़क पर सफर कब आसान बनता है।



    आईटीआई सुंदरनगर में 6 अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मौका  




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पुरुष भर्ती, OMR शीट में कोई भी गोला नहीं किया काला तो लगेगी पेनल्टी 



    हिमाचल पुलिस महिला कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 243 पद, विस्तृत विज्ञापन जारी 



    आंगनबाड़ी केंद्र सुक्काकून में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 22 अगस्त तक करें आवेदन 



    मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें



    Good News : जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी 



    शिमला : शिखा स्थापना से पहले शिरगुल महाराज का मंदिर जलकर राख, 6 साल की मेहनत स्वाहा 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather