सुंदरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुंदरनगर में 6 अगस्त 2026 (वीरवार) को सुबह 10 बजे विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़ द्वारा सामान्य अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी), कोपा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा वेल्डर ट्रेड के वर्ष 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रशिक्षु एवं पासआउट अभ्यर्थी इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रधानाचार्य ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर संस्थान में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।