हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जेबीटी (जॉब ट्रेनी) के 600 पदों पर भर्ती शुरू की है। इन पदों में 224 अनारक्षित हैं।
73 ईडब्ल्यूएस, 9 जनरल डब्ल्यूएफएफ, 95 ओबीसी, 22 ओबीसी बीपीएल, 2 ओबीसी डब्ल्यूएफएफ, 118 एससी, 22 एससी बीपीएल, 3 एससी डब्ल्यूएफएफ, 25 एसटी और 8 एसटी बीपीएल के लिए आरक्षित हैं।
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होगी। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 रहेगी।
फीस की बात करें सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट देखें।