कांगड़ा। 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त युवक और युवतियों के लिए नौकरी का अवसर है। एचएमसीई वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में टेक्निकल एसोसिएट के पुरुष तथा महिलाओं के 25 पद भरे जाने हैं।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 32 वर्ष की आयु के युवक और युवतियां पात्र होंगे। वहीं, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है।
चयनित उम्मीदवारों को 20,500 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएगी। इन पदों के लिए 2 दिसंबर को एसडीएम ऑफिस, शाहपुर में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर 2 दिसंबर को एसडीएम ऑफिस, शाहपुर में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।