Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 28 Nov,2026 8:30 pm



    मंडी। जिला मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पदों पर साक्षात्कार होंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास युवक पात्र होंगे। अच्छी सैलरी के साथ अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआईसी, बीमा, ग्रेच्युटी एवं पेंशन की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 

    जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर (बणी) द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के कुल 160 पदों के लिए अधिसूचना जिला रोजगार कार्यालय को प्राप्त हुई हैं।

    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम होना आवश्यक है।

    कंपनी द्वारा 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 17,000 रुपए से 18,000 रुपए प्रतिमाह और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 20,000 रुपए से 24,000 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। वेतन के अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआईसी, बीमा, ग्रेच्युटी एवं पेंशन की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कांगड़ा, शिमला, सोलन, ऊना, सिरमौर और चंडीगढ़ में की जाएगी।




    चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके पश्चात उन्हें विभिन्न हॉस्टलों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी के मांगपत्र के अनुसार प्रशिक्षण शुल्क 10,900 रुपए निर्धारित किया गया है, जो कंपनी के नियमानुसार रिफंडेबल होगा।

    इन पदों के लिए 02 दिसंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, गोहर, 03 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर, 04 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय, मंडी, 05 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय पधर , 07 दिसंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, करसोग, 08 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय, बालीचौकी, 09 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट और 10 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय, जोगिंद्रनगर में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू सुबह साढ़े 10 बजे से होंगे।

    इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।  साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather