हमीरपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया खबर है। कार्मिक विभाग के अंतर्गत सचिवालय प्रशासनिक सेवाएं-1 में क्लर्क (जॉब ट्रेनी) के 40 पदों पर भर्ती की जानी है।
इन पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पात्र उम्मीदवारों से पोस्ट कोड-26045 के तहत 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11 सितंबर 2026 रात 11.59 मिनट तक खुला रहेगा।
इसकी अधिसूचना आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।