ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत टीम ने एक आदतन नशा तस्कर को निरोधात्मक हिरासत में भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार, लक्की पुत्र रघुनाथ, निवासी गांव घर, डाकघर हरसर, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा (उम्र 34 वर्ष) के विरुद्ध PIT ND&PS Act, 1988 की धारा 3(1) के अंतर्गत निरोधात्मक हिरासत (Preventive Detention) की कार्रवाई की गई है।
उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में ND&PS Act के अंतर्गत तीन मामले पुलिस थाना जवाली व नूरपुर में दर्ज हैं। बार-बार गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्रवाई के बावजूद आरोपी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया।
हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी निरुद्ध आदेश के अनुपालन में 06-03-2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर जिला कारागार धर्मशाला, जिला कांगड़ा भेज दिया गया है, जहां उसे तीन महीने की अवधि तक निरोधात्मक हिरासत में रखा गया है।
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।