Breaking News

  • पठानकोट-बैजनाथ रूट पर ट्रेनों के पहिए थमे : कांगड़ा में रोकी गई ट्रेन, कई जगह ट्रैक पर गिरे पत्थर
  • बोह वैली में आपदा : 18 घर, 9 गौशालाएं और प्राइमरी स्कूल पूरी तरह नष्ट, तीन महिलाएं घायल
  • अंकुश शर्मा ने संभाली HPBOSE के सचिव की कमान, पारदर्शिता और तकनीक पर रहेगा जोर
  • 2026 में भी सिग्नल को तरस रहे जसवां-प्रागपुर के 5 गांव, जिम्मेदार कौन ?
  • कांगड़ा : बोह वैली में फटा बादल-6 मकान बहे, स्पेडू, सपेड़ा और गरघून गांव बुरी तरह प्रभावित
  • नूरपुर : एसपी कार्यालय भवन के लिए 5 करोड़ जारी, अजय महाजन बोले-सरकार के फैसलों से मजबूत होगी कानून-व्यवस्था
  • दिल्ली में नीट अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से भड़का आक्रोश : देहरा में युवाओं ने बनाई आंदोलन की रणनीति
  • हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले : स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • जसूर : NH-154 पर फिसले वाहन-कई स्कूटी सवार घायल, फोरलेन कंपनी की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा
  • देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने दर्ज की एफआईआर

नूरपुर : एसपी कार्यालय भवन के लिए 5 करोड़ जारी, अजय महाजन बोले-सरकार के फैसलों से मजबूत होगी कानून-व्यवस्था

ewn24 news choice of himachal 21 Jul,2026 3:24 pm


    ऋषि महाजन/नूरपुर। नूरपुर पुलिस जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने स्वागत किया है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये निर्णय नूरपुर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस अधोसंरचना को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

    अजय महाजन ने  एक भेंट में कहा कि हाल ही में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस लाइन नूरपुर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 102 नए पदों को मंजूरी देना ऐतिहासिक फैसला है। इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

    उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि जसूर के भलून में बनने वाली पुलिस लाइन के निर्माण के लिए करीब 48 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही प्रथम चरण में 5 करोड़ की राशि भी जारी की गई है, जिससे आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस लाइन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

    अजय महाजन ने बताया कि नूरपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भी 5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना की कुल प्रशासनिक स्वीकृति 14 करोड़ है। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय भवन के निर्माण से पुलिस प्रशासन को आधुनिक कार्यस्थल मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ये दूरदर्शी निर्णय नूरपुर में पुलिस व्यवस्था, जनसुरक्षा और प्रशासनिक दक्षता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इन विकासोन्मुखी फैसलों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनका लाभ पूरे नूरपुर क्षेत्र की जनता को मिलेगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather