कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ी हैं। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कांगड़ा बस स्टैंड से 5 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एचआरटीसी धर्मशाला डिवीजन के डीएम पंकज चड्ढा भी मौजूद थे।
बस रूट और टाइमिंग की बात करें तो बस धर्मशाला से नंदपुर वाया बगली कांगड़ा गगल सुबह 9 बजकर 15 मिनट चलेगी। दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर नंदपुर पहुंचेगी। नंदपुर से 1 बजकर 15 मिनट पर धर्मशाला के लिए रवाना होगी। वाया गगल सराह होते हुए शाम 4 बजकर 45 मिनट पर धर्मशाला पहुंचेगी।
एक रूट धर्मशाला से 32 मील वाया योल, टांडा, रानीताल है। बस दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट पर धर्मशाला से चलेगी और शाम 7 बजकर 15 मिनट पर 32 मील पहुंचेगी। 32 मील से बस सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कांगड़ा के लिए रवाना होगी।
वाया रानीताल, टांडा होते हुए सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर कांगड़ा पहुंचेगी। कांगड़ा से धर्मशाला वाया कनेड़ के लिए बस सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। 12 बजकर 30 मिनट पर धर्मशाला पहुंचेगी।
इलेक्ट्रिक बस धर्मशाला से खनियारा वाया फतेहपुर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। 8 बजकर 10 मिनट पर खनियारा पहुंचने के बाद 8 बजकर 15 मिनट पर खनियारा से धर्मशाला वाया कंड़ी रवाना होगी और 9 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। एक बस धर्मशाला से टांडा वाया बंडी सुबह 8 बजकर 10 मिनट चलेगी।
टांडा से 9 बजे के आसपास धर्मशाला के लिए निकलेगी। यही बस धर्मशाला से टांडा वाया योल, 53 मील सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। टांडा से वाया 53 मील, योल धर्मशाला के लिए दोपहर 2 बजे निकलेगी। पौने चार बजे धर्मशाला से कांगड़ा वाया कनेड़ रवाना होगी। कांगड़ा से धर्मशाला वाया कनेड़ शाम 5 बजकर 40 मिनट पर निकलेगी।