Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

चंबा जेल से फरार भगोड़े इब्राहिम की तलाश तेज : 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम गठित, जंगलों और ठिकानों पर दबिश

ewn24 news choice of himachal 11 Oct,2026 6:07 pm


    आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित, मददगारों पर भी कसेगा शिकंजा


    चंबा। जिला चंबा के राजपुरा जेल से फरार चल रहे खतरनाक भगोड़े इब्राहिम उर्फ अभि को दबोचने के लिए चंबा पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

    पुलिस प्रशासन ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम का गठन किया है, जो चुराह क्षेत्र सहित जिले के घने जंगलों, पहाड़ी धारों और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

    घर में घुसकर बंधक बनाया, दी खौफनाक धमकी


    फरार आरोपी इब्राहिम के खिलाफ एक नया और गंभीर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने पीड़िता की बहन के घर में अवैध हथियारों के साथ घुसकर परिजनों को बंधक बनाया और इलाके में '1000 लाशें बिछाने' की सनसनीखेज धमकी दी। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

    पनाह और रसद देने वालों की भी होगी जांच


    पुलिस केवल इब्राहिम की ही तलाश नहीं कर रही, बल्कि उन लोगों पर भी कड़ी नजर रख रही है जो उसे छिपने के लिए पनाह या खाने-पीने का सामान (रसद) मुहैया करा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की मदद करने वालों को भी सह-आरोपी बनाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    25 हजार का इनाम और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड


    मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि इब्राहिम नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में जेल में बंद था और 27 मई 2025 को राजपुरा जेल से फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का नकद इनाम भी घोषित कर रखा है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather