मंडी। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2027 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों से कुल 2,769 उम्मीदवारों को आगामी भर्ती रैलियों के शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण (Physical & Medical Test) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल गौत्तम निशांत ने बताया कि इस परीक्षा के लिए कुल 11,342 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 9,284 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026-27 के तहत की जा रही है।
चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'CEE Result' टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद 'Ambala Zone Result' पर क्लिक करके अपनी लिस्ट डाउनलोड करें।
विभिन्न श्रेणियों (Categories) के लिए भर्ती रैलियों का आयोजन अलग-अलग स्थानों और तारीखों पर किया जाएगा, जो इस प्रकार है:
पद / श्रेणी रैली की तिथि रैली का स्थान
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी,
क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकलट्रेड्समैन
और टेक्निकल) 2 फरवरी से 6 फरवरी, 2027 पड्डल मैदान, मंडी
सैनिक (नर्सिंग असिस्टेंट)
सिपाही फार्मा और धार्मिक शिक्षक (JCO) 20 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 रोहतक
महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) अक्टूबर, 2026 का अंतिम सप्ताह अंबाला
एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी सूचना: भर्ती रैलियों के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवारों की पंजीकृत ईमेल आईडी (Registered Email ID) पर भेज दिए जाएंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार संबंधित रैली शुरू होने की तारीख से 3-4 सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।