Breaking News

  • ऊना में रोजगार मेला : प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती
  • 12वीं पास युवाओं के लिए मौका : नालागढ़ की फेमस कंपनी में भरे जा रहे 150 पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • डमटाल में वन माफिया पर पुलिस का शिकंजा : 84 खैर के मौछे बरामद-9 आरोपी नामजद
  • कबड्डी के जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल उपविजेता : प्रधानाचार्य ने मेडल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित
  • लुधियाना की कंपनी लाई रोजगार का मौका : ITI बड़ोह में 10 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
  • सोलन युवा कांग्रेस का हल्ला बोल : केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
  • नादौन में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका-15 सितंबर को इंटरव्यू
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

कबड्डी के जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल उपविजेता : प्रधानाचार्य ने मेडल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित

ewn24 news choice of himachal 09 Sep,2026 5:30 pm


    कथोग में अंडर-19 गर्ल्ज खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न 


    मझीण।
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में संपन्न हुए अंडर-19 जोनल गर्ल्ज टूर्नामेंट में मझीण स्कूल की छात्राओं ने कबड्डी खेल में रनरअप का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की।

    बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर उपविजेता टीम को विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही मंच से सभी होनहार खिलाड़ियों की खूब हौंसलाअफजाई की।

    स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण की टीम द्वारा हासिल इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय का माहौल खुशनुमा हो गया। 

    विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि खेलकूद में विद्यालय के होनहार लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में संपन्न हुए अंडर-14 टूर्नामेंट में कबडडी मुकाबले में मझीण स्कूल की टीम प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। इसके साथ चैस में भी मझीण स्कूल की टीम विजेता रही हैं।

    उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। साथ ही उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जोनल स्तरीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कबडडी में मझीण स्कूल की तीन छात्राओं का चयन जिला स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ हैं।

    इस फेहरिस्त में खुशी, प्रियांसी व संगम का नाम शामिल हैं। वहीं वॉलीबाल में वंशिका व बैडमिंटन में इतिका का चयन भी जिला स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ। इस उपलब्धि के लिए भी उन्होंने खिलाड़ियों सहित डीपीई सुदर्शन मोहन व पीईटी सुनील कुमार को भी बधाई दी। इस मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather