Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना

ewn24 news choice of himachal 12 Oct,2026 4:15 pm


    ऊना। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

    जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि RTC BPM Private Limited (अजीत टॉवर, ओल्ड होशियारपुर रोड, ऊना) द्वारा ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर के पदों पर भर्ती के लिए 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

    इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें महिला आवेदकों के लिए डे शिफ्ट में 4 पद और पुरुष आवेदकों के लिए नाइट/इवनिंग शिफ्ट में 6 पद शामिल हैं।

    इन पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) उम्मीदवार, जिन्हें अंग्रेजी में बातचीत व पत्राचार का ज्ञान हो और बुनियादी कंप्यूटर कौशल आता हो, आवेदन कर सकते हैं।



    आवेदकों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि फ्रेशर और अनुभवी दोनों तरह के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा।

    इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा (CV), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 14 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में उपस्थित होना होगा।

    उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9882225500 या कार्यालय के लैंडलाइन नंबर 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है।


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather