Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 12 Oct,2026 5:53 pm


    मंडी। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गुटकर, जिला मंडी द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 11 रिक्त पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए 15 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि इन पदों में टीम लीडर के 02, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 05, सर्विस एडवाइजर के 02 तथा टेक्नीशियन के 02 पद शामिल हैं। 

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए युवक एवं युवतियां पात्र होंगे। टीम लीडर के पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक तथा 02 वर्ष का सेल्स का अनुभव होना आवश्यक है। सर्विस एडवाइजर एवं टेक्नीशियन के लिए आईटीआई (मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना आवश्यक है। वहीं, सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं उत्तीर्ण अथवा स्नातक होना आवश्यक है।

    अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12,750  रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। 

    इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों में से योजना के निर्धारित पात्रता मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र युवाओं को श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना, 2018 के अंतर्गत 1,000 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता भी अधिकतम 24 माह की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा। 




    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है अथवा जिनका पंजीकरण निष्क्रिय या समाप्त हो गया है, वे ईईएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन नया पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कर सकते हैं।

    साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार कार्यालय मंडी में उपस्थित होना होगा। 

    उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। 


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather