हमीरपुर। प्रसिद्ध सिक्योरिटी कंपनी जी4एस सिक्योर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए 18 जुलाई को सुबह दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार होंगे।
इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक के दसवीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। इनकी लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।