Breaking News

  • शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती
  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय
  • मंडी : तंग बाजारों और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर रोक, सिर्फ 'छोटा पड्डल मैदान' में ही बिकेंगे पटाखे
  • सुजानपुर के स्टोन क्रशर में नौकरी का मौका : ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे इंटरव्यू
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 82 उम्मीदवार चयनित
  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर

संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय

ewn24 news choice of himachal 19 Oct,2026 8:01 pm


    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की पहल : अब दूरदराज के क्षेत्रों के लिए आसान होगी हवाई यात्रा


    शिमला। संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर, 2026 से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। रामपुर से यह हेलीकॉप्टर सेवा रिकांगपिओ तक भी उपलब्ध होगी। यह हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी।

    संजौली से प्रस्थान का समय प्रातः 9:55 बजे होगा और रामपुर में पहुंचने का समय 10:30 बजे निर्धारित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर उड़ान रामपुर से रिकांगपिओ के लिए प्रातः 10:50 बजे चलेगी और रिकांगपिओ 11:25 बजे पहुंचेगी।

    इसी प्रकार रिकांगपिओ से 11:30 बजे रामपुर के लिए चलेगी और दोपहर 12:05 पर रामपुर पहुंचेगी। रामपुर से संजौली के वापसी उड़ान दोपहर 12:10 बजे होगी और दोपहर 12:45 पर संजौली पंहुचेगी। इस पहल का उद्देश्य हवाई संपर्क को सुदृढ़ करना तथा प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।

    प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को समझते हुए बेहतर संपर्क सुविधा की आवश्यकता महसूस की।

    स्थानीय लोगों की समस्याओं और परिवहन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने संजौली और रामपुर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पवन हंस लिमिटेड ने क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत शिमलादृरामपुर मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया है।

    प्रवक्ता ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से रामपुर क्षेत्र के लोगों को शिमला पहुंचने के लिए परिवहन का एक वैकल्पिक साधन उपलब्ध होगा और यात्रा संबंधी कठिनाइयों में कमी आएगी। यह पहल दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच को सुगम बनाने और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान 5.1 के तहत शिमला, रामपुर, रिकांगपिओ, कुल्लू, मनाली, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले हवाई मार्ग हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड को आवंटित किए गए हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि हेरिटेज एविएशन द्वारा शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू-शिमला तथा चंडीगढ़-मंडी वाया कुल्लू मार्गों पर क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। पवन हंस लिमिटेड द्वारा क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत शिमला (संजौली) और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में तीन दिन हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जा रही है।

    इसके अतिरिक्त, राज्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत प्रति सप्ताह 9 अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाती हैं, जिनकी व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) की 100 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। इन उड़ानों पर राज्य सरकार का व्यय लगभग 35.70 लाख रुपये प्रतिमाह है। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से शिमला और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह के छह दिन हवाई संपर्क सुनिश्चित किया गया है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather