Breaking News

  • शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती
  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय
  • मंडी : तंग बाजारों और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर रोक, सिर्फ 'छोटा पड्डल मैदान' में ही बिकेंगे पटाखे
  • सुजानपुर के स्टोन क्रशर में नौकरी का मौका : ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे इंटरव्यू
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 82 उम्मीदवार चयनित
  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर

RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण

ewn24 news choice of himachal 19 Oct,2026 3:19 pm


    ज्वालाजी/सुभाष चौहान। आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में दुर्गा अष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण प्रांगण मां दुर्गा के भजनों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

    कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का सुंदर गुणगान किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दुर्गा अष्टमी के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

    RNT-2.jpg 280.22 KB


    स्कूली विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा व उत्साह का प्रदर्शन किया।
    इस शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय माहौल के बीच 'जय माता दी' और माँ दुर्गा के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather