Breaking News

  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • बीमा सखी व रूरल करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, मंडी जिला में 25 नवंबर से इंटरव्यू
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • मंडी में रोजगार का मौका : सेल्स एंड मार्केटिंग के पदों पर भर्ती, 25000 रुपये प्रतिमाह वेतन
  • कांगड़ा : 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : लुधियाना की कंपनी में ऑपरेटर की भर्ती
  • 10वीं पास और फेल युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी : बंगाणा और अंब में इंटरव्यू
  • HPU में बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर भर्ती, इंटरव्यू 20 नवंबर को
  • नूरपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन : पुलिस चौकी के अंदर 20 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका

ewn24 news choice of himachal 20 Nov,2026 3:35 pm


    17 दिसंबर तक करें आवेदन


    शिमला। एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Limited) ने हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी युवाओं के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के तहत कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

     इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 दिसंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी (डोमिसाइल) उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे और एक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार केवल एक ही ट्रेड या ब्रांच के लिए आवेदन कर सकेगा।

    कुल 100 पदों का वर्गीकरण तीन श्रेणियों में किया गया है, जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, डिप्लोमा (तकनीशियन) अप्रेंटिस के 25 पद और आईटीआई (तकनीशियन) अप्रेंटिस के 35 पद शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के तहत सिविल में 15, इलेक्ट्रिकल में 10, मैकेनिकल में 10 और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 5 पद भरे जाएंगे, जिसके लिए संबंधित ब्रांच में पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है।

    डिप्लोमा अप्रेंटिस के अंतर्गत सिविल के 10, इलेक्ट्रिकल के 5, मैकेनिकल के 5 और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 5 पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आवश्यक है। वहीं आईटीआई अप्रेंटिस में इलेक्ट्रीशियन के 15 तथा स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, फिटर, वेल्डर और मैकेनिक (इलेक्ट्रॉनिक्स व इंस्ट्रूमेंटल) के 5-5 पदों के लिए दसवीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के तहत एससी व एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।




    प्रशिक्षण के दौरान चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 13,500 रुपये तथा आईटीआई अप्रेंटिस को 12,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुल सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें एसजेवीएन की परियोजना प्रभावित परिवारों (PAF) और परियोजना प्रभावित क्षेत्रों (PAA) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जिसमें प्रभावित परिवारों के सदस्यों को पहली प्राथमिकता मिलेगी।

    चयन प्रक्रिया के संबंध में कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा, बल्कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा। 

    ग्रेजुएट अप्रेंटिस की मेरिट में दसवीं के 20 प्रतिशत, बारहवीं या डिप्लोमा के 20 प्रतिशत और इंजीनियरिंग डिग्री के 60 प्रतिशत अंकों को आधार बनाया जाएगा, जबकि डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस के लिए दसवीं के 30 प्रतिशत और संबंधित डिप्लोमा या आईटीआई के 70 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे। 

    जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप की है या एक वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव रखते हैं, अथवा जिनकी पढ़ाई पूरी हुए पांच वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रशिक्षण की अवधि केवल एक वर्ष की होगी और इसके बाद कंपनी में नियमित रोजगार का कोई दावा मान्य नहीं होगा।

    शॉर्टलिस्ट किए गए और अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची एसजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट www.sjvn.nic.in पर जारी की जाएगी तथा सभी सूचनाएं पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से भेजी जाएंगी।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather