बनखंडी। महामाया महाविद्या मां बगलामुखी जी के अखंड शुभ कृपा से पीठाधिपति एवं मंदिर प्रमुख महंत रजत गिरी जी चेला स्वर्गीय महंत श्री देवी गिरी चेला स्वर्गीय महंत श्री शांति गिरी एवं दशनाम श्री पंचजूना भेख गोसाइयां समस्त भारत रजिस्टर नंबर 112 की तरफ से महंत रजत गिरी की तरफ से चेला रस्म कराई गई।
इसमें देवेन गिरी को भेख और मन्दिर के अनुयायियों के सामने सारी रस्में अदा की गई। तदोपरांत समाधियों को प्रणाम किया गया और माता बगलामुखी जी के सम्मुख सौगंध खिलाई गई की आगामी कार्यों को नेक और लग्न से किया जाए।
गुरु रजत गिरी महंत बगलामुखी मंदिर, महंत हर नारायण पुरी चंडीगढ़, महंत संजय गिरी अमृतसर, महंत गौरव गिरी सुलतानपुर लोधी, महंत रमेश चंद सरस्वती जी अमृतसर पांच गुरुओं ने अपना आशीर्वाद देखकर देवेन गिरी को चेला नियुक्त किया।
इस कार्य को महंत मदन पुरी जी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। इस रस्म में गांववासी एवं दूर दराज से आए हुए भक्तों ने भी हिस्सा लिया। इसके उपरांत सभी भक्तों के लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई।